कब तक
--- अरुण प्रदीप
बहुत हो चुकी
बंद करो अब जनखों जैसी बात
आखिर कब हम देंगे उनको
वह मुँह तोड़ ज़वाब
हम अपने ही कश्मीर में
क्यों न करते वार
कहते रहेंगे अब कब तक
लड़ेंगे आर और पार
क्यों सोचते पक्ष हमारा
लेंगे ब्रिटेन अमरीका
लड़ेगा कोई किसी की ख़ातिर
किसने कहा ये है सका
कब तक लेकर भागोगे
डॉजियर लम्पट के पास
कूटनीति करते रहना फ़िर
पहले निकाल दो साँस !
@@@@@@
No comments:
Post a Comment